{"_id":"6aef1d1d0da3ffaa9906b800","slug":"a-major-accident-was-averted-in-devprayag-as-a-car-hit-a-divider-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128351-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवप्रयाग में बड़ा हादसा होने से बचा, कार डिवाइडर पर टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवप्रयाग में बड़ा हादसा होने से बचा, कार डिवाइडर पर टकराई
Sat, 07 Nov 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के पास दिवाली त्योहार पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सहारनपुर से बदरीनाथ धाम जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।
गनीमत रही कि कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। पूर्व में भी इस खतरनाक स्थान के पास दो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में समा चुके है। दुर्घटना के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायलों में सहारनपुर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोमाली (बेहत रोड) निवासी जतिन पुत्र मेहरदास भी शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। कोतवाल कृष्णकांत ने बताया कि कार में सवार सभी यात्री बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। संवाद