{"_id":"13-78700","slug":"Pauri-78700-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर करोड़ों बहे फिर भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर करोड़ों बहे फिर भी बदहाल
Pauri
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
दुगड्डा। जयहरीखाल और रिखणीखाल विकासखंड के दर्जनों गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने वाले ढौंटियाल-जामरी-बसड़ा मोटर मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। अस्सी के दशक से निर्माणाधीन इस सड़क का शुरू का तीन किमी का पैच जहां वन भूमि हस्तांतरण में फंसने के कारण कच्चा है, वहीं इससे आगे करीब नौ किमी सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप न बने होने से बदहाल स्थिति में पहुंच गया है।
क्षेत्र के कई गांवों को यातायात सुलभ कराने के लिए अस्सी के दशक में लोनिवि दुगड्डा ने 12 किमी सड़क का निर्माण कराया था। जिसका प्रारंभ का तीन किमी का पैच अब तक वन भूमि हस्तांतरण न होने के कारण कच्चा है। इस तीन किमी पर वाहनों की आवाजाही बड़ी मुश्किल से हो रही है। इससे आगे के नौ किमी सड़क पर लोनिवि ने वर्ष 2008-09 में डामरीकरण किया था, जिसका अब क हीं अता-पता नहीं है। सड़क की हालत को देखते हुए सरकार ने हाल में इस सड़क के निर्माण और रखरखाव का जिम्मा लोनिवि के एडीबी डिवीजन दुगड्डा के सौंप दिया। जिसके लिए करीब सात करोड़ रुपये मंजूर हुए। सड़क पर सालभर से निर्माण चल रहा है, लेकिन स्कवर से लेकर दीवारों और चौड़ीकरण में मानकों की अनदेखी हो रही है। रिखणीखाल के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, तिमलसैण की प्रधान सुनीता देवी, प्रधान सिरग्वाड़ी जशोदा देवी, बूंगा मल्ला की प्रधान लक्ष्मी देवी, सिद्धी देवी, जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत आदि ने सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की शिकायत जिलाधिकारी से की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को चौड़ा किए बिना कार्यदाई एजेंसी डामरीकरण की तैयारी में जुट गया है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।
---------------
एडीबी द्वारा बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता का बुरा हाल है। पहले तीन किमी पर लोग हिचकोले खाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। अब भी ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।
-गोविंदराम सिलूनी ग्राम-मेरुड़ा
बसड़ा से कोटद्वार की दूरी केवल 68 किमी है, लेकिन ढौंटियाल से बसड़ा के बीच सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे पार करने में ही कई घंटे लग जाते हैं।
-रघुवीर सिंह नेगी ग्राम बसड़ा
सड़क की डामरीकरण के लिए सरकार ने फिर से पैसा दिया है, लेकिन कार्यदायी एजेंसी चौड़ीकरण में मानकों का ध्यान नहीं रख रही है। इसकी जांच होनी चाहिए।
-चंद्रमोहन नेगी ग्राम बसड़ा
मोटर मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयुक्त की जा रही है। पूरी कटिंग नहीं की गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।
-सुरेंद्र सिंह नेगी पूर्व प्रमुख रिखणीखाल
क्या कहते हैं अधिकारी
इस सड़क के चौड़ीकरण का काम जनवरी 2014 से चल रहा है। सड़क सिंगल लेन 3.75 मीटर ब्लैक टॉप चौड़ी बननी है। स्कवर और दीवारों का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही सड़क का डामरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता के साथ कहीं भी समझौता नहीं किया जा रहा है। यदि कहीं निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
-प्रकाश पंत, सहायक अभियंता, एडीबी लोनिवि दुगड्डा।