{"_id":"13-78599","slug":"Pauri-78599-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी स्पर्धा परखेगी क्लिक का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी स्पर्धा परखेगी क्लिक का हुनर
Pauri
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता एक क्लिक के कमाल को परखेगी। बैकुंठ चतुर्दशी के आयोजन में पहली बार नगर पालिका की ओर से फोटोग्राफी प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 3 नवंबर है।
नगरपालिका परिषद की ओर से बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की सूची में पहली बार ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी शामिल होगी। इस प्रतियोगिता को आयु वर्ग में विभाजित नहीं किया गया है। हालांकि यह कैमरा तथा मोबाइल दोनों से ही फोटो खींचने वालों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता होगी।
कार्यक्रम आयोजक परवेज अहमद ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2014 की थीम पर 5 नवंबर से 9 नवंबर के बीच बैकुंठ चतुर्दशी के आयोजनों की तस्वीर प्रतिभागियों को खींचनी होंगी। इसके लिए वे अपनी अधिकतम पांच तथा न्यूनतम तीन फोटो प्रतियोगिता में शामिल कर सकते हैं। कैमरा तथा मोबाइल से खींचे गए चित्रों को हार्ड तथा सॉफ्ट कॉपी के साथ जमा करना होगा। जिसके आधार पर तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष विपिन मैठाणी ने बताया कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह प्रतियोगिता रोमांचक होगी।