फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लगाया सांकेतिक जाम

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लगाया सांकेतिक जाम

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। सीआईटीयू (सीटू) के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में रैली निकाली और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। तहसील पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन उनियाल के नेतृत्व में विकासखंड दुगड्डा और जयहरीखाल की आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुई। यहां से स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ रोड पर जुलूस निकाला। उन्होंने नारेबाजी करते हुए तहसील के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम भी लगाया और तहसील में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने शासन पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वर्षों से वे अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन शासन की ओर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार उन्हें नाममात्र मानदेय देकर शोषण कर रही है। सरकार को उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने, उन्हें 15 हजार और 10 हजार रुपया महीना मानदेय दिए जाने, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी और पेंशन दिए जाने, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश दिए जाने, टीएचआर की उपलब्धता सीधे सरकार द्वारा कराए जाने, मिनी आंगनबाड़ी कर्मियों को अन्य के समान मानदेय दिया जाने की मांग की। इस अवसर पर दुगड्डा ब्लाक यूनियन अध्यक्ष प्रभा जोशी, जयहरीखाल ब्लाक अध्यक्ष सुषमा वेदवाल, नंदा बिष्ट, बसंती बिष्ट, कमला सती, शोभा देवी, हेमंती नेगी, देवेश्वरी, शांति देवी, अनीता देवी, कल्पना देवी, उषा गोस्वामी, सावित्री, अनूपा, उर्मिला, राजश्री बिष्ट, अनीता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed