फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एनआईटी शिक्षिका के पति ने दिया पुलिस को शिकायती पत्र

एनआईटी शिक्षिका के पति ने दिया पुलिस को शिकायती पत्र

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी शिक्षिका मिताली हालदार की हालत में सुधार के बाद शनिवार करीब 11 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पूर्व शुक्रवार देर सायं श्रीनगर पहुंचे शिक्षिका के पति इंद्रजीत कुमार पॉल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में एनआईटी प्रशासन तथा निदेशक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने भी अस्पताल में पत्रकारों के समक्ष यह बयान दिया है कि उन्हें लंबे समय से बेवजह परेशान किया जा रहा था। जिसके कारण वह तनाव में थी और नींद नहीं आ रही थी। इसलिए बृहस्पतिवार की रात उन्होंने एक साथ इतनी सारी नींद की गोलियां खा ली।
विज्ञापन

एनआईटी में कार्यरत कंप्यूटर साइंस विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मिताली हालदार ने कहा कि उनका इरादा आत्महत्या करने का नहीं था, लेकिन एनआईटी प्रशासन तथा निदेशक के द्वारा उन्हें जबरन परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं ही नहीं, विभाग का प्रत्येक शिक्षक निदेशक तथा एनआईटी प्रशासन के इस आतंकी स्वभाव से परेशान है। हम पर हावी होने के लिए लक्ष्य स्थापित कर किसी भी विषय को गंभीर मामला बताकर मेमो दे दिए जाते हैं। काम का बोझ भी अत्यधिक रखा जाता है और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में भी शिक्षिका के पति ने उनकी शिक्षिका पत्नी के साथ लगातार कालेज प्रशासन तथा निदेशक द्वारा मनमाने तरीके से अत्यधिक कार्य कराए जाने तथा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। अपनी पत्नी की मानसिक स्थिति को समझते हुए शिक्षिका मिताली के पति इंद्रजीत, पिता एमके हालदार तथा मां शीला हालदार उन्हें अपने साथ घर ले गए। उन्होंने पुलिस से इस मामले में जांच करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी एसआई संतोष ने बताया कि कोतवाल उत्तम सिंह की ओर से उक्त मामले में जांच मुझे सौंपी गई है। शिक्षिका के बयान के बाद कालेज प्रशासन तथा अन्य फैकल्टी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी- गंगा असनोड़ा थपलियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed