फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   संविदा कर्मचयारी फिर आंदोलन की राह पर

संविदा कर्मचयारी फिर आंदोलन की राह पर

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। सीटू से संबद्ध जलसंस्थान के संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले कर्मियों ने बृहस्पतिवार से फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर को हुए समझौते का पालन न होने से उन्हें दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

संविदा श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह और सचिव सुरेंद्र सिंह गुसाई के नेतृत्व में जलसंस्थान की विभिन्न पेयजल योजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मियों ने बृहस्पतिवार से विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से अधिशासी अभियंता कार्यालय में संघ की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया था, जिसमें 30 सितंबर को हुए समझौते में अविलंब कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया था। एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से कर्मियों में रोष बना हुआ है। धरना स्थल पर सहायक अभियंता आरके वर्मा और आंदोलनकारी श्रमिकों के बीच वार्ता हुई। जिसमें कुछ श्रमिकों को जल्द मानदेय दिलवाने पर सहमति जताई गई। इस अवसर पर झंडीचौड़ और नंदपुर पेयजल योजनाओं में कार्यरत श्रमिकों ने अपने बकाया के बारे में चर्चा की। धरना-प्रदर्शन में प्रेमलाल कुकरेती, यशवंत सिंह नेगी, गौरव कुमार, बृजेश, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र और बृजमोहन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed