{"_id":"13-69881","slug":"Pauri-69881-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानी गई तो एक अक्टूबर को राजमार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानी गई तो एक अक्टूबर को राजमार्ग जाम
Pauri
Updated Thu, 19 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सुरक्षा दीवार की मांग के लिए श्रीनगर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 87वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में धरना देने का निर्णय लिया। साथ ही मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर एक अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
श्रीनगर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नौटियाल ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से पंच पीपल से शारदा घाट तक 30 फीट ऊंची और 20 फीट चौड़ी आरसीसी की सुरक्षा दीवार व केशोराय मठ के निर्माण की मांग की है, लेकिन आंदोलन को तीन माह के करीब होने के बावजूद भी शासन द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। समिति ने निर्णय लिया है कि मांगों के समर्थन में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में धरना देंगे। इसके बाद भी यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो एक अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। गौरतलब है कि जून माह की आपदा में शक्ति विहार, एसएसबी, महिला थाना सहित कई क्षेत्र जलमग्न हो गए थे। प्राचीन केशोराय मठ अलकनंदा में समा गया था। अलकनंदा का रुख आवासीय बस्तियों की ओर होने से श्रीनगर बचाओ संघर्ष समिति सुरक्षा दीवार की मांग व केशोरायमठ के पुर्ननिर्माण के लिए आंदोलनरत है।
विज्ञापन