{"_id":"13-69423","slug":"Pauri-69423-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दायरे में आई नियुक्ति प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के दायरे में आई नियुक्ति प्रक्रिया
Pauri
Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के अशासकीय विद्यालयों में फर्जी प्रमाण-पत्रों से नियुक्ति पाने वाले शिक्षक अब दिक्कत में आ जाएंगे। प्रशासन ने सभी दस्तावेजों के जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई तो कइयों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
जिले के 25 अशासकीय विद्यालयों में प्रवक्ता एवं एलटी शिक्षकों के विभिन्न विषयों के 70 खाली पदों पर कुछ समय पूर्व भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी। नियुक्ति प्रक्रिया में टॉप सेवन के लिए अकादमिक गुणांक, अनुभव, खेल आदि के लिए निर्धारित अंकों के आधार पर मेरिट बनाई गई। शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता के नाम पर सभी जानकारियों को इंटरनेट पर भी दी। इसके बावजूद पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई।
शिकायतों पर निदेशक शिक्षा ने कार्रवाई करते हुए अपर निदेशक शिक्षा व प्रशासन ने अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच करने निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारों के मुताबिक सबसे अधिक घपला फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों के कारण हुआ है। जांच की चाबुक चलने से फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने वाले अभ्यर्थी परेशानी में आ जाएंगे।
विज्ञापन
एडी कर रहे विभागीय जांच
पौड़ी। अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने बताया कि शिकायतों की जांच के लिए विभागीय स्तर पर अपर निदेशक शिक्षा को शासन स्तर से निर्देश हुए हैं। जांच अधिकारी को जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने को कहा गया है।
इन पर होगी नजर
- अनुभव प्रमाण-पत्रों का सत्यापन
- खेल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन
- संवर्ग संबंधी खामियां
- एकेडमिक गुणांक का निर्धारण
कोट
पौड़ी जनपद के अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया की जांच करने के उन्हें निर्देश हुए हैं। लेकिन अभी तक उनके पास कोई दस्तावेज नहीं पहुंचे हैं। दस्तावेज मिलने पर ही जांच आगे बढ़ पाएगी। फर्जी मामले सामने आए तो कार्रवाई तय है। - नरेंद्र सिंह राणा, अपर निदेशक शिक्षा गढ़वाल