फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   60 प्रतिशत वाले छात्र भी पढ़ सकेंगे केमेस्ट्री

60 प्रतिशत वाले छात्र भी पढ़ सकेंगे केमेस्ट्री

Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
Pauri
Pauri Updated Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्र भी अब बीएससी में कैमेस्ट्री पढ़ सकेंगे। बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुके छात्रों को भी यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीएससी प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि 60 प्रतिशत अंकों से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को भी कैमेस्ट्री विषय आवंटित किया जाएगा। अभी तक उन्हीं छात्रों को कैमेस्ट्री विषय दिया गया था, जिनका इंटरमीडिएट में 63.2 प्रतिशत था। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले जो भी छात्र तीसरे विषय के स्थान पर कैमेस्ट्री लेना चाहते हैं वे 31 अगस्त तक फीस रसीद और इंटरमीडिएट की अंकतालिका के साथ प्रवेश समिति से संपर्क करें। छात्र लंबे समय से कैमेस्ट्री में सीट बढ़ाने को लेकर आंदोलनरत थे। छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय के इस फैसले से सैकड़ों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एमए-एमएससी की काउंसिलिंग 29 को
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एमए और एमएससी गणित के लिए काउंसिलिंग 29 अगस्त को 10 बजे से बिड़ला परिसर में आयोजित की जाएगी। गणित विभाग के प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ विभाग में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed