फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एलएंडटी के मजदूरों ने दफ्तर पर जड़ा ताला

एलएंडटी के मजदूरों ने दफ्तर पर जड़ा ताला

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Pauri
Pauri Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही एल एंड टी कंपनी में कार्यरत 400 मजदूरों ने कंपनी से निकाले जाने एवं निर्धारित पैकेज दिए जाने में मनमानी करने के विरोध में कंपनी कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके साथ किए गए अनुबंध को मानने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में गत पांच वर्षों से कार्यरत 400 मजदूरों को एल एंड टी कंपनी ने परियोजना निर्माण कार्य के पूर्ण होने की दशा में हटाने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में कंपनी की ओर से मजदूरों को अल्टीमेटम दे दिया गया है।
विज्ञापन

मजदूरों का कहना है कि हटाए जाने के एवज में 80 हजार रुपये प्रति मजदूर पैकेज दिए जाने की बात कंपनी ने कही थी, लेकिन अब कंपनी मनमानी पर उतारू हो गई है। इसके चलते कंपनी में कार्यरत मजदूरों को बेरोजगारी के साथ ही आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी ने तय शर्तों पर पैकेज नहीं दिया, तो कंपनी के कार्यालयों को खुलने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर मजदूर संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप पुंडीर, महामंत्री केदार बिष्ट, उत्तम भंडारी, संजय, राजपाल, प्रवीण बहुगुणा, पदमेंद्र नौटियाल, विकास, प्रदीप भूषण, प्रवीण शंकर, राजू, कल्याण सिंह, पवन, नरेंद्र, अरविंद, केदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed