फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अफसर से लेकर चपरासी तक गायब

अफसर से लेकर चपरासी तक गायब

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूल से शिक्षकों के गायब रहने की सूचनाएं तो काफी मिलती है, मगर पोखड़ा में औचक निरीक्षण करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला को पूरा दफ्तर ही गायब मिला। दफ्तर की हालत देखकर मुख्य शिक्षा अधिकारी दंग रह गए। क्योंकि न उन्हें वहां अफसर मिला, न कोई चपरासी। खुद खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर बीआरसी सह समन्वयक भी दिखाई नहीं दिए। लिपिकीय स्टाफ पूरी तरह गायब था। सीईओ ने कोषाधिकारी से सभी अफसर कर्मचारियों की अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने को कहा है।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोला जब पोखड़ा ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे तो वहां सन्नाटा पसरा था। कार्यालय में बीईओ, बीआरसी सह समन्वयक तथा कार्यालय के सभी लिपिक वर्गीय कर्मचारी मौके से नदारद थे। उन्होंने कार्यालय में अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि इस बारे में सतपुली के कोषाधिकारी को सभी अनुपस्थित कर्मियों का गैरहाजिर अवधि का वेतन रोकने को लिखा है। साथ ही बीईओ को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उन्होंने इंटर कालेज कालागढ़ में शिक्षकों की कमी पाई। जीआईसी धूमाकोट में पुराने टीन शेड के सभी कक्ष काफी जीर्णशीर्ण स्थिति में मिले। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को इन कक्षा कक्षों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed