{"_id":"13-53414","slug":"Pauri-53414-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया बेस अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया बेस अस्पताल का निरीक्षण
Pauri
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बेस अस्पताल के कूड़ा निस्तारण के लिए डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने अस्पताल परिसर का मौका मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल की भूमि के समीप लोनिवि की आठ नाली भूमि, अस्पताल परिसर के चारों ओर बाउंड्री वाल तथा ट्रैंचिंग ग्राउंड के लिए डिप्टी एमएस डा. पवन रैंथवाल के वार्ता की।
बेस अस्पताल के लिए ट्रैंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था करने को लेकर अस्पताल प्रशासन ने डीएम चंद्रेश कुमार से मदद की गुहार लगाई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम रजा अब्बास ने बुधवार को अस्पताल परिसर का मौका मुआयना किया। मुआयना करने के बाद एसडीएम ने बताया कि शीघ्र ही बेस अस्पताल के ट्रैंचिंग ग्राउंड के लिए निर्विवाद भूमि का चयन कर लिया जाएगा। बेस अस्पताल के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी और इस दीवार निर्माण की भी जांच की जाएगी। सूत्रों की मानें, तो एमसीआई को ध्यान में रखते हुए ही एसडीएम रजा अब्बास ने बुधवार को बेस अस्पताल की सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य जरूरतों की भी लिखित जानकारी ली। उन्होंने बेस अस्पताल के भूमि संबंधी अभिलेखों को भी खंगाला।