{"_id":"13-53303","slug":"Pauri-53303-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराई गई इंडिगो कार के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराई गई इंडिगो कार के साथ पांच गिरफ्तार
Pauri
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। सोमवार को पुलिस ने चोरी की गई इंडिगो कार के साथ पांच कार चोरों को बिजनौर जिले से गिरफ्तार किया। इन चोरों के तार वाहन चोर गिरोह से जुड़े हुए माने जा रहे हैं। पुलिस वाहन चोर गिरोह तक पहुंचने के लिए तहकीकात में जुट गई है।
एक सप्ताह पहले कोटद्वार से एक इंडिगो कार चोरी हो गई थी। इस संबंध में कार मालिक चंद्रशेखर भट्ट ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिजनौर जिले के पांच चोरों को कार सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पांच चोरों में से एक पहले भी जेल जा चुका है। उसके तार तब भी वाहन चोर गिरोह से जुड़े मिले थे। इसलिए पुलिस इसे वाहन चोर गिरोह मानकर चल रही है। कोतवाल अंशु चौधरी के अनुसार वाहन चोरी करने के बाद ये लोग वाहन के पार्ट्स को अलग-अलग कर देते थे, जिसके बाद उन्हें मार्केट में कम दामों पर बेच दिया जाता था। जो चुराई हुई कार मिली है उसके भी कुछ पार्ट्स निकाले गए हैं। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार कर रहे हैं।