{"_id":"13-53180","slug":"Pauri-53180-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी की तिथि घोषित
Pauri
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के तहत आयोजित होने वाली प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं की तिथि घोषित कर दी गई हैं। प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदर्शनी मैदान, जीआईएंडटीआई मैदान एवं पालिका सभागार में होगा। 26 नवंबर को मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा गोला पार्क में किया जाएगा।
बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर 27 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रदर्शनी मैदान में शिशु प्रदर्शनी, 28 नवंबर को डॉक शो, 29 को पालिका सभागार में मेंहदी, अपराह्न दो बजे से रंगोली, 30 को पूर्वाह्न 11 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता और इसी समय पर जीआईएंडटीआई मैदान में पुरुष रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता होगी। एक दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से जीआईएंडटीआई मैदान में महिला रस्सा-कस्सी एवं अपराह्न दो बजे से पालिका सभागार में सीनियर एवं जूनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता और दो दिसंबर को पालिका सभागार में अपराह्न दो बजे से पुष्प सज्जा प्रतियोगिता होगी। पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरपी सेमवाल ने कहा कि प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।