फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   लोकार्पण होते ही घटने लगा है पानी

लोकार्पण होते ही घटने लगा है पानी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई नानघाट पेयजल येाजना में लोकार्पण होते ही पानी घटना शुरू हो गया है। लोकार्पण से अब तक नौ दिनों में इस योजना के जरिये पहुंच रहा पानी एक हजार एलपीएम कम हो गया। जिससे यह योजना फिर सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

पौड़ी में पेयजल आपूर्ति के लिए 71.28 करोड़ की लागत से बनी नानघाट पेयजल योजना का आठ नवंबर को मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया था। सूत्रों के अनुसार उस दौरान इस योजना से करीब 1500 एलपीएम पानी पहुंच रहा था। लेकिन लोकार्पण के दूसरे दिन बाद इस योजना से पानी घटना शुरू हो गया है। इन दिनों योजना से मात्र 500 एलपीएम ही पानी पहुंच रहा है। पानी कम होने के बारे में अधिकारी भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


जांच की मांग उठाई
पौड़ी। लोगों ने एक बार फिर नानघाट पेयजल योजना के निर्माण की जांच की मांग की है। पूर्व सभासद धर्मवीर रावत, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस योजना के निर्माण में कई खामियां बरती गई है। शुरू होेते ही इसमें पानी कम होने से इसकी पोल खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने शासन से इसके निर्माण को लेकर बारीकी से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है -

जल संस्थान को नानघाट येाजना से इन दिनों मात्र 500 एलपीएम पानी मिल रहा है। लोकार्पण के दौरान करीब डेढ़ हजार एलपीएम पानी मिल रहा था। योजना से पानी कम क्यों हुआ है, इसके बारे में हमें कोई जानकारी नही है। - आर के रोहेला अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी


नानघाट योजना में पानी घटने के बारे अभी मुझे पूरी जानकारी नहीं है। पौड़ी आने पर सारी स्थितियों को देखने के बाद ही इस बारे में बताया जाएगा। हो सकता है स्रोत में काम चलने से पानी कम हुआ है। वैसे भी सर्दियों के दो महीने और गर्मियों में दो महीने इस योजना के स्रोत में पानी कम हो जाता है।- अवधेश कुमार अधीक्षण अभियंता जल निगम पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed