{"_id":"13-52883","slug":"Pauri-52883-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर कार्रवाई की प्रशासन को आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर कार्रवाई की प्रशासन को आई याद
Pauri
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/सतपुली। रविवार को शहर के कई होटलों और दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 30 सैंपल भरे गए। साथ ही एसडीएम ने एक होटल से घरेलू रसोई गैस के दो सिलेंडर भी जब्त किए।
एसडीएम अनिल गर्ब्याल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने रविवार को विभिन्न होटलों और दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई होटलों में छापे मारे गए और मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने कहा कि त्योहरों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना को देखते हुए खाद्य पदार्थों की चेकिंग की गई और सैंपल भरे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की सेंपलिंग आगे भी जारी रहेगी। इधर, सतपुली में त्योहार को देखते हुए फूड इंस्पेक्टर अमिताभ जोशी के नेतृत्व में प्रशासन ने विभिन्न दुकानों में छापेमार कर खाद्य सामग्री के सैंपल भरे। दीपावली में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और जगह-जगह सेंपलिंग कर रहा है।
सेंपलिंग के नाम पर खानापूर्ति
त्योहरों पर हो रही खाद्य पदार्थोँ की सेंपलिंग बस नाम की ही हो रही है। रविवार को प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जबकि रविवार को धनतेरस थी और अब दीपावली। वहीं सेंपलिंग की रिपोर्ट आने में कम से कम दो तीन तो लग ही जाएंगे। ऐसे में जो लोग पहले मिठाइ खरीद चुके हैं अगर वह मिलावटी निकली तो उन लोगों का स्वास्थ्य तो प्रभावित होगा ही। अगर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण कर सैंपल पहले लिए जाते तो मिलावटी पदार्थों पर काफी हद तक रोक लग चुकी होती।
विज्ञापन
गैस कर्मी को कालाबाजारी करते पकड़ा
श्रीनगर। एजेंसी मुहल्ला क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी कर रहे गैस एजेंसी के एक कर्मचारी को प्रशासन ने रंगे हाथ पकड़ लिया। एसडीएम ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के डीएसओ को निर्देश दिए हैं।
स्थानीय अलकनंदा गैस एजेंसी के कर्मचारी ने मौके पर पहुंची तहसीलदार कुसुम चौहान तथा पूर्ति अधिकारी मनोरंजन मैठाणी ने कालाबाजारी को स्वीकार किया है। उसने स्वीकारा कि वह रसोई गैस को 420 की बजाय 850 रूपए में बेच रहा था। एजेंसी मुहल्ले के उपभोक्ता महिपाल भंडारी ने रसोई गैस वितरित कर रहे इस कर्मचारी की शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, इस कर्मचारी ने गैस देने से मना कर दिया था। कुछ देर बाद ही 420 की जगह जब उसे 850 रुपए दिए गए, तो उसने गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया। एसडीएम रजा अब्बास के निर्देश पर गैस एजेंसी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नकली खाद्य सामग्री की कई जगह नष्ट
बड़कोट। दीपावली के त्योहार से पूर्व नकली खाद्य सामग्री पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन और खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। रविवार को संयुक्त अभियान चला कर टीम ने कई जगह एक्सपायरी डेट की खाद्य वस्तु नष्ट कर दी। एसडीएम परमानंदराम की अगुवाई में जिला खाद्य निरीक्षक वीएस बिष्ट, प्रभारी एसओ ठाकुर सिंह रावत ने व्यापारियों को नकली खाद्य सामग्री के संबंध में चेतावनी दी।