{"_id":"13-49900","slug":"Pauri-49900-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देशीय शिविर में बने कई प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देशीय शिविर में बने कई प्रमाण पत्र
Pauri
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जीआईसी बीरोंखाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में दर्जनों लोगों को अलग-अलग प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डीएम चंद्रेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में लोगाें ने काफी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
तहसील थलीसैंण के अंतर्गत 70 सामान्य जाति प्रमाण पत्र, 35 पर्वतीय, 200 स्थायी और 15 अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र बनाए गए। धुमाकोट तहसील के अंतर्गत 30 मूल निवास, पांच जाति, दो आय, 41 बीपीएल प्रमाण पत्र बने। 268 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से पारिवारिक लाभ के दोे प्रमाण पत्र दिए गए। जनश्री योेजना के दो मामलों में कार्रवाई हुई। सात विधवा और 10 वृद्धा पेंशन स्वीकृत हुई। 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। सभी विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। डीएम ने सभी अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता से विकास कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों का सहयोग करने को कहा। सीडीओ दिपेंद्र कुमार चौधरी, एसडीएम गोपाल राम बेनवाल, बीडीओ चंदा रानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। शिविर में संचालन एबीओ बीडी रतूड़ी ने किया।