{"_id":"5c892b08bdec2213ed0cb1f2","slug":"91552493320-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर ने ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर ने ज्वाइनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त नियमित सहायक प्रोफेसर डा. अभिषेक रस्तोगी ने ज्वाइनिंग दे दी है। डा. रस्तोगी इससे पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में सीनियर रेजीडेंट रह चुके हैं।
हाल में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 22 स्थायी सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद डा. नियति ऐरेन, डा. वंदना शर्मा, डा. जानकी बर्त्वाल व डा. अमित केसरी पहले ही ज्वाइनिंग दे चुके हैं। ये सभी डॉक्टर पहले से ही यहां संविदा पर तैनात थे। अब जनरल मेडिसिन विभाग में डा. अभिषेक रस्तोगी ने भी ज्वाइनिंग दे दी है।
मेडिसिन विभाग में उनके अलावा डा. पंकज वर्मा का भी चयन हुआ है। मेडिसिन विभाग अस्पताल का सबसे महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। विभागाध्यक्ष प्रो. कलम सिंह बुटोला एवं एसोसिएट प्रोफेसर डा. लीना फिरमाल के ऊपर ही कॉलेज और अस्पताल का जिम्मा था। विभाग में दो सहायक प्रोफेसरों के नियुक्त होने से मरीजों की मुश्किलें कम होंगी। संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत के अनुसार, जल्द ही अन्य डॉक्टर भी ज्वाइनिंग दे देंगे।