{"_id":"5c6d7c6cbdec22093e7c0f11","slug":"91550679147-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग 11 सौ कनेक्शनों की करेगा बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग 11 सौ कनेक्शनों की करेगा बती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बिजली का बिल जमा न करने वाले बकाएदार उपभोक्ताओं की विभाग बत्ती गुल करने जा रहा है। विद्युत विभाग ने 11 सौ उपभोक्ताओं को चिहिृृत किया है, जिन पर दो हजार से अधिक का बिल बकाया है। जबकि 60 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए है। विद्युत विभाग के बकाएदारों में सबसे ऊपर बीएसएनलए है। बीएसएनएनएल पर 8 लाख का बकाया है।
विद्युत विभाग का खिर्सू विकासखंड के उपभोक्ताओं पर करीब 70 लाख का बकाया है, जिसमें व्यवसायिक व घरेलू दोनों ही उपभोक्ता शामिल हैं। अब विभाग ने इन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओ मनोज अग्रवाल ने कहा कि अब तक करीब 60 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। मार्च तक ऐसे सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे, जिन पर दो हजार से अधिक का विद्युत बिल बकाया है। यदि किसी उपभोक्ता पर बिल बकाया है तो कनेक्शन कटने से पूर्व भुगतान कर लें। कनेक्शन कटने के बाद बिल जमा करने की स्थिति में पुन: कनेक्शन जोड़ने के लिए उपभोक्ता को 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।