फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एनएसयूआई में छात्र संघ टिकट को लेकर घमासान

एनएसयूआई में छात्र संघ टिकट को लेकर घमासान

Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई में छात्र संघ टिकट को लेकर घमासान
पौड़ी। केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर में एनएसयूआई के छात्र संघ अध्यक्ष के टिकट को लेकर घमासान मचा है। संगठन की ओर से पहले अध्यक्ष पद को लेकर टिकट घोषित कर दिया गया था। इसका विरोध हुआ तो अब मामले को शांत करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी व प्रदेश प्रभारी निखिल कांबले चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ पौड़ी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजेंगे। उनके स्तर से टिकट फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि पौड़ी में एनएसयूआई के अध्यक्ष को लेकर दावेदारों के बीच कुछ मतभेद हैं। इसे देखते हुए चुनाव पर्यवेक्षकों ने टिकट के दावेदारों से वार्ता की। जो अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजेंगे। संगठन के प्रदेश प्रभारी निखिल कांबले ने कहा कि संगठन की ओर से जो भी दावेदार चुनाव मैदान में उतरना चाहता है, उससे किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। एक पद के लिए कई दावेदार हैं। सभी दावेदारों की दावेदारी को परखा जाएगा। उनसे वार्ता कर रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से ही टिकट फाइनल होगा। चुनाव पर्यवेक्षकों में अश्वनी कुमार व दशरथ सिंह शामिल रहे। इस बीच एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed