{"_id":"5b3d05334f1c1b10278b47bb","slug":"91530725683-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश: ऐसे ही गुलजार रहती पौड़ी गढ़वाल कमिश्नरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश: ऐसे ही गुलजार रहती पौड़ी गढ़वाल कमिश्नरी
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। काश! पौड़ी गढ़वाल कमिश्नरी ऐसे ही गुलजार रहती। कमिश्नरी में पिछले 11 महीने से
सन्नाटा पसरा था। बुधवार को नए कमिश्नर शैलेश बगोली कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन यहां पहुंचे तो ऐसा लगा कि यह गढ़वाल मंडल का मुख्यालय है। नए कमिश्नर मंडल मुख्यालय में मौजूद थे तो अक्सर दफ्तरों से नदारद रहने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी शाम पांच बजे बाद भी कार्यालयों में काम करते नजर आए।
गढ़वाल मंडल कमिश्नर के रूप में 30वें कमिश्नर शैलेश बगौली बुधवार को अपने कार्यालय पहुंचने से पहले रासी स्टेडियम पहुंचे। मंडल आयुक्त ने सुबह स्टेडियम में जाकर कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए यहां स्टेडियम बनाया जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम भी पूर्व में यहां आई थी। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर स्टेडियम के संबंध में सुझाव रखे जाएंगे। स्टेडियम के निरीक्षण के बाद गढ़वाल मंडल आयुक्त दोपहर एक बजे अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। उनके कार्यालय पहुंचने से पहले ही यहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जमावड़ा लगा था। इसके अलावा कमिश्नरी में भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा खूब चहल पहल दिखी। कर्मचारी सुबह ही दफ्तर पहुंचकर काम निपटाते नजर आए। शाम साढ़े चार बजे अमर उजाला की टीम एक बार फिर गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंची तो उस दौरान भी यहां नजारत कक्ष, कार्यालय कक्ष प्रथम एवं अन्य कक्षों में अधिकारी, कर्मचारी काम करते नजर आए।
फोटो
मैं प्रयास करुंगा कि गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में पर्याप्त समय दूं। अन्य अधिकारियों को भी बगैर किसी ठोस कारण अपने कार्यालय नहीं छोड़ने चाहिए। शासन स्तर पर बहुत जरूरी कार्य हो तभी अधिकारी देहरादून जाएं।-शैलेश बगौली कमिश्नर पौड़ी