{"_id":"5a242e794f1c1b6a118b5a42","slug":"91512320633-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैण में विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैण में विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। डीएलएड ब्रिज कोर्स के विरोध में राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधानसभा में प्रदर्शन व गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया है। संघ ने घोषणा की है कि इस दिन सभी प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे और शिक्षक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
राज्य प्राथमिक शिक्षक के संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने बताया कि प्रदेश में 18000 शिक्षक बीएड, डीपीएड के बाद विशिष्ट बीटीसी के माध्यम से स्कूलों में तैनात हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियुक्ति की दी और अब डीएलएड ब्रिज कोर्स के लिए कहा जा रहा है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को गैरसैण में होने वाले सत्र के दौरान राज्य के तमाम शिक्षक गैरसैंण में जमा होंगे। विरोध प्रदर्शन के साथ ही शिक्षक गिरफ्तारी देंगे।