{"_id":"5c7d56e5bdec2213f67822d0","slug":"81551718117-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे की छत निर्माण कार्य शुरु नहीं होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे की छत निर्माण कार्य शुरु नहीं होने पर आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के बहुप्रतिक्षित बस अड्डे के द्वितीय तल की छत का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर जनता में आक्रोश है। निर्माणदायी संस्था तीन माह पहले अड्डे के छत की सटरिंग कर चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पालिकाध्यक्ष की नाराजगी के बाद लोनिवि अधिकारी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की बात कह रहे हैं।
जिला मुख्यालय पौड़ी में तीन मंजिला बस अड्डे के निर्माण को वर्ष 2006 में 4.52 करोड़ की धनराशि जारी हुई, लेकिन निर्माण कार्य की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई। वर्ष 2013 में प्रथम तल की छत का लिंटर डाला गया। वर्ष 2014 में 2.26 करोड़ की धनराशि से द्वितीय तल की दो दुकानें बनाई गईं। इसके बाद अड्डे का निर्माण कार्य बंद रहा, जिससे अड्डे के निर्माण कार्य की लागत में वृद्धि होती चली गई। निर्माणदायी संस्था ने नई आगणन रिपोर्ट बनाई। इसमें लागत बढ़कर करीब नौ करोड़ पहुंच गई, जिसमें दो करोड़ की धनराशि राज्य सरकार को जारी करनी थी। लंबी जद्दोजहद के बाद मई 2018 में राज्य सरकार ने 1.67 करोड़ की धनराशि जारी की। निर्माणदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड ने द्वितीय तल की छत का लिंटर डालने को सरिया की सटरिंग नवंबर-दिसंबर 2018 में की, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य लटका हुआ है। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की थी। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत व महासचिव केदार सिंह गुसाईं ने कहा कि बस अड्डे के निर्माण कार्य में अनावश्यक रूप से देरी जा रही है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पौड़ी अरुण कुमार पांडे ने बताया कि लिंटर के लिए वायर केबल की आवश्यकता थी, जिसे कोलकाता से मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अड्डे के द्वितीय तल के लिंटर का निर्माण का शुरू कर लिया जाएगा।