{"_id":"5c51cfa6bdec224bc62b4b35","slug":"81548865446-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन के झूलते तार दुर्घटना को दे रहे न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन के झूलते तार दुर्घटना को दे रहे न्यौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विकास खंड खिर्सू के देवलगढ़ से चौंखाल गांव तक विद्युत लाइन में तार झूल रहे हैं। ट्रांसफार्मर से कई बार करंट पेयजल लाइन में आने लगता है। जिलाधिकारी से मामले में ठोस कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की गई। वहीं विद्युत विभाग ने जल्द ही लाइन को दुरुस्त किए जाने की बात कही है।
बुधवार को देवलगढ़ क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल ने डीएम पौड़ी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि देवलगढ़ के समीप गोस्याल तोक में ट्रांसफार्मर है। जिससे देवलगढ़ से अंबेडकर गांव चौंखाल तक विद्युत लाइन में तार झूल रहे हैं। ट्रांसफार्मर पर भी हल्के हवा के झोंके से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग से लिखित व मौखिक शिकायत की गई। लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। विद्युत वितरण खंड के एसडीओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि विद्युत लाइन में तार झूलने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले का संज्ञान लेकर जल्द ही लाइन में झूलते तारों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।