{"_id":"5c507d39bdec22737f73293f","slug":"81548778809-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे अंधेरे में रहे दुग्गडा क्षेत्र के कई गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे अंधेरे में रहे दुग्गडा क्षेत्र के कई गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। दुगड्डा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव 17 घंटे से अंधेरे में हैं। विद्युत लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से फाल्ट आ गया था। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
सोमवार शाम करीब 4 बजे दुगड्डा के समीप विद्युत लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से फाल्ट आ गया था। जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसका प्रभाव क्षेत्र के शादी समारोह पर प्रभाव पड़ा। स्थानीय निवासी दलबीर सिंह व अनूप सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे बिजली गुल हो गई थी। बिजली गुल होने की सूचना उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र में शादी समारोह की बात भी बताई गई थी। बावजूद इसके विद्युत विभाग पूरी रात विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया। जिससे कि लोगों को खासी परेशानी हुई। क्षेत्र मे मंगलवार सुबह करीब 9 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि लाइन में पेड़ की टहनी गिरने से फाल्ट आ गया था। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। फाल्ट ठीक करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।