फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बगैर अनुमति मंडल और जिला स्तरीय अधिकारी नहीं छोड़ेगे मुख्यालय

बगैर अनुमति मंडल और जिला स्तरीय अधिकारी नहीं छोड़ेगे मुख्यालय

Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बगैर अनुमति मंडल और जिला स्तरीय अधिकारी नहीं छोड़ेगे मुख्यालय
पौड़ी। नवनियुक्त गढ़वाल आयुक्त शैलेश बगौली ने कार्यभार संभालने के दूसरे दिन बुधवार को अपने कार्यालय पहुंचकर आपदा के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बगैर अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने कहा कि वाहनों में ओवर लोडिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में देश, विदेश से यात्री एवं तीर्थ यात्री यहां आते हैं। जगह-जगह चेक पोस्ट हैं। इसके बाद भी ओवर लोडिंग हो रही है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच के लिए सचल दल बने हैं। पटवारी, एसडीएम, आरटीओ व पुलिस की जिम्मेदारी है कि इससे कठोरता से निपटा जाए। लोक निर्माण विभाग पर हुई चर्चा में उन्होंने आपदा से बचाव की कार्ययोजना की समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि मैन पावर को संवेदनशील जगहों पर तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि लोनिवि एवं एनएच आपदा से प्रभावित मार्गों को ठीक करें। उन्होंने आपदा राहत में लगे कर्मचारियों एवं जीसीबी के ऑपरेटरों के मोबाइल नंबरों को जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में उपलब्ध कराने को कहा। जल संस्थान व जल निगम की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने पेयजल समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पानी की दिक्कतें हैं, वहां पर टैंकरों की व्यवस्था की जाए। बैठक में मंडल आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों के खस्ताहाल मोटर मार्गों के लिए सीडीओ को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि समय-समय पर इन मार्गों का निरीक्षण किया जाए। परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने सड़कों में गड्ढे, साइन बोर्ड लगाने, संवेदनशील स्थलों पर बोर्ड लगाने समेत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए लोनिवि, एनएच एवं आरटीओ को समन्वय स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन

-----------
लोवर लोडिंग का मामला आया तो संबंधित विभाग नपेंगे
बैठक में नवनियुक्त मंडल आयुक्त ने कहा कि ओवर लोडिंग पर अंकुश के लिए आरटीओ नियमित रूप से वाहनों की जांच करें। यदि इसके बाद भी ओवरलोडिंग का कोई मामला सामने आता है तो संबंधित विभाग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक निर्माण एवं मुआवजे पर तेजी के निर्देश
मंडल आयुक्त शैलेश बगौली ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य एवं प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने में तेजी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र के लिए यह कार्य प्राथमिक है। बैठक में अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह, एसडीएम सदर केएस नेगी, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल महावीर सिंह बिष्ट, एससी विद्युत एनएस खाती, ईई विद्युत अभिनव रावत, आरटीओ दिनेश चंद, एआरटीओ द्वारिका प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed