फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पौड़ी में आफत की बारिश, 29 मार्ग अवरुद्ध

पौड़ी में आफत की बारिश, 29 मार्ग अवरुद्ध

Sun, 17 Jun 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में आफत की बारिश, 29 मार्ग अवरुद्ध
पौड़ी/पाबौ। मंडल मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते जगह-जगह मलबा आने से 29 मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए। बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मुसागली कलगडी के पास पेड़ गिरने से तीन घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों में मलबा आ गया है, जिससे ग्रामीणों का एक दूसरे हिस्से से संपर्क कट गया है। रविवार को मस्टखाल-पुलासू-उतिण्डा मोटर मार्ग, बाघाट-शीला मोटर मार्ग, गढ़कोट संपर्क मार्ग सहित कई मार्ग बंद हो गए। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में मुसागली कलगडी के पास चीड़ का भारी पेड़ टूट कर राजमार्ग पर गिर गया। इससे राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। यात्री वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। बाद में जेसीबी से पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

---------------
जिले के ये मार्ग हुए बंद
-कासखेत-असगढ़-धडियाल कुनकुली मोटर मार्ग
-पीपलटेका-मिरचौडा मार्ग
-पथराडाखाल-गिठीखेला मार्ग
-स्वीत-गहड़ मार्ग
-अंसीगी-दाडीखाल मार्ग
-कौड़ियाला-व्यासघाट मार्ग
-देमदेव गडरी-झलपानी मार्ग
-भरतपुर-नोल्यूू-डबरा मार्ग
-गवाणी-झलपानी मार्ग
-देवीखेत-जामल-डबोलीखाल मार्ग
-कुल्हाड बैंड-राजखिल-बुरासी मार्ग
-संधार-लवाड-खडकोली मार्ग
-गैण्डखाल-ढासी मार्ग
-हनुमती-चण्डा-मांडई मार्ग
-हनुमती-फतेहपुर मोटर मार्ग
-भृगुखाल-निसणी मार्ग
-शंकरपुर-हल्दूखाल मार्ग
-सैंजी-बुरासी कुल्याणी मार्ग
-चौमासूधार से चौमासूगाड़ मार्ग
--------------------
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि जहां कहीं भी मलबा आने से मार्ग बंद हुए हैं, उन्हें जल्द खोला जाए। प्रशासन की ओर से इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई है। विभिन्न मार्गों पर जेसीबी के साथ ही मेन पावर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुशील कुमार, जिलाधिकारी पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed