फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   80 people invoiced for not wearing masks

मास्क न पहनने पर 80 लोगों का किया चालान

Tue, 07 Jul 2020 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
80 people invoiced for not wearing masks
श्रीन्रगर मे तहसील प्रशासन की ओर से मास्क न पहनने वाले लोगो का किया चालान चालान के पैसे न होने पर ? - फोटो : SHRINAGAR
तहसील की टीम ने बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों में घूम रहे लोगों का चालान किए। इस दौरान लोग चालान से बचने के लिए भागते नजर आए। जबकि अन्य पर सौ रुपये जुर्माना ठोका गया। मास्क न पहनने पर 80 लोगों के चालान किए गए। मंगलवार को तहसील की टीम ने श्रीनगर, भक्तियाना और श्रीकोट में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने बिना मास्क पहने सामान बेच रहे व्यापारियों का भी चालान किया। जीएंडटीआई मैदान के ऊपर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में टीम ने व्यापक अभियान चलाया। तहसील की टीम में दिनेश बिष्ट, मनीष सजवाण, रविंद्र कुमार, मानस मोहन, महेंद्र नेगी, आशुतोष घिल्डियाल, शिव लाल, राजेश कुमार और मनमोहन आदि शामिल थे। एसडीएम दीपेंद्र नेगी ने बताया मास्क न पहनने पर 80 लोगों के चालान किए गए। उधर रुद्रप्रयाग में सीडीओ के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा अभी तक 172 लोगों का चालान कर 17450 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों व घर से बाहर निकलने पर मास्क, गमछा, रूमाल व दुपट्टा/स्कार्फ का उपयोग नहीं होने पर संबंधित लोगों के चालान करने को कहा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी प्रतिबंध लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed