फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   79 horse racing students passed GATE exam

घुड़दौड़ी के 79 छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण की गेट परीक्षा

Mon, 16 Mar 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
79 horse racing students passed GATE exam
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक में अध्ययनरत 79 छात्र-छात्राओं ने गेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। चयनित छात्रों को एमटेक में प्रवेश व पीएसयू में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में अध्ययनरत बीटेक फाइनल ईयर के 259 छात्र-छात्राओं ने गेट की परीक्षा में दी, जिनमें से 79 छात्र-छात्राओं ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट) की परीक्षा उत्तीर्ण कर दी है। चयनित छात्रों में सबसे ज्यादा कंप्यूटर साइंस के 25, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 18, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के 13, सिविल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन के 11-11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। गेट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को एमटेक में प्रवेश और फैलोशिप मिलेगी। जबकि पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) में देश की मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे। संस्थान के कुलसचिव संदीप कुमार ने बताया कि छात्रों के लिए टीक्यूप फंड से सभी छात्र-छात्राओं की गेट प्रवेश परीक्षा फीस संस्थान प्रशासन जमा करता है। शिक्षक डा. किरीट सेमवाल, विवेक टम्टा सहित सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के चयन पर खुशी जताते हुए उनके बेहतर भविष्य को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

किसान के बेटे ने भी उत्तीर्ण की परीक्षा
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में अध्ययनरत किसान के बेटे ने गेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। शिक्षक विवेक टम्टा ने बताया कि कंप्यूटर साइंस में अध्ययनरत रोहित नेगी कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के रामदयालपुर का रहने वाला है। उसके पिता रमेश नेगी किसान और माता सरिता नेगी गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि रोहित ने गेट की परीक्षा में 202वीं रैंक हासिल की है। रोहित ने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस से एमटेक करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed