फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सेना को हस्तांतरित नहीं होगा मेडिकल कालेज श्रीनगर: प्रो. हेम चंद्र-compat

सेना को हस्तांतरित नहीं होगा मेडिकल कालेज श्रीनगर: प्रो. हेम चंद्र-compat

Fri, 17 May 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
सेना को हस्तांतरित नहीं होगा मेडिकल कालेज श्रीनगर: प्रो. हेम चंद्र-compat
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कालेज सेना को नहीं सौंपा जा रहा है। विवि कालेज में बेहतर सुविधाएं, ढांचागत विकास, पुराने उपकरण बदलने सहित अन्य कार्य तेजी से करने जा रहा है। आचार संहिता खत्म होते ही यहां फैकल्टी की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। बांड वाले 150 डाक्टर जल्द ही प्रदेश को मिल जाएंगे। नर्सिंग कालेज पौड़ी में भी फैकल्टी की कमी जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन

एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने शुक्रवार को यहां जिला मुख्यालय में पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की नई प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एचएनबी विवि चिकित्सा शिक्षा, नर्सिंग व पैरामेडिकल के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। चार मेडिकल कालेज, 22 नर्सिंग कालेज और 18 पैरामेडिकल संस्थान विवि के अधीन हैं। आठ अन्य संस्थानों को विवि से संबद्धता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस दौरान इंस्टीट्यूट की निदेशक सुनीता भट्ट, मुख्य अधिशासी निदेशक पराज फाउंडेशन डा. वीपी बलोदी, उपप्रधानाचार्य किरन नैथानी, डा. सुदेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed