फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   चुनाव में अहम कड़ी साबित होगा महिला मोर्चा

चुनाव में अहम कड़ी साबित होगा महिला मोर्चा

Wed, 06 Mar 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में अहम कड़ी साबित होगा महिला मोर्चा

विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा महिला मोर्चा आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। वक्ताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बुधवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की निर्भीक, मजबूत व सशक्त छवि पूरी दुनिया में उभरी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष कमला रावत व बेटी बचाओ अभियान की संयोजक सुमनलता ध्यानी ने कहा कि लोक सभा चुनाव की तैयारियां राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देश में तीव्र गति से चल रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख पुलवामा के शहीदों को श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। इस अवसर पर कमलेश पंवार, सावित्री रावत, किरन लिंगवाल, संतोषी गुसांई, विमला गुसांई, गुड्डी देवी, मंजू देवी, यशोदा देवी, शकुंतला नयाल, सरिता रावत, सुमन, लक्ष्मी, देवेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed