{"_id":"5c5efdd9bdec22271f34253f","slug":"71549729241-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी रणसोलीधार के विद्यालय भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी रणसोलीधार के विद्यालय भवन का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विधायक कीर्तिनगर विनोद कंडारी ने राजकीय इंटर कॉलेज रणसोलीधार के विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
टिहरी जिले में स्थित जीआईसी रणसोलीधार का विद्यालय भवन जर्जर हो गया है। शासन ने विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण हेतु 93.66 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। शनिवार को भाजपा विधायक कंडारी ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व वह इस क्षेत्र में आए थे, तब स्थानीय लोगों ने विद्यालय भवन की समस्या उनके सामने रखी थी। इसके बाद उन्होंने पुनर्निर्माण संबंध में काम किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, धूम सिंह कैंतुरा, मगन सिंह बिष्ट, हरपाल सिंह भंडारी, तारा सिंह पंवार, दयाल सिंह व नरेंद्र कुंवर आदि मौजूद थे।