फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   लोगों के सिर चढ़कर बोला लोक गायिका संगीता और अनिल के गीतों का जादू

लोगों के सिर चढ़कर बोला लोक गायिका संगीता और अनिल के गीतों का जादू

Thu, 27 Sep 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
लोगों के सिर चढ़कर बोला लोक गायिका संगीता और अनिल के गीतों का जादू
पौड़ी। पर्यटन पर्व के तहत पौड़ी रामलीला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका संगीता ढौंडियाल व अनिल बिष्ट के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। संगीता के ढोल दमौ बजिगेनी, दगड्या की बरात मा... पर दर्शक जमकर थिरके। वहीं अनिल बिष्ट और साथी कलाकारों की सेल्फी बांद छोरी जरा फोटो भी खींच ले मेरी व चंद्रा छोरी आजाद चंद्रा ए, आजादी का बाना ए... पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ भूम्याल देवता कंडोलिया की स्तुति के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी व मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने दो दिवसीय सांस्कृतिक पर्व का उद्घाटन किया। रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल ने भारत-चीन युद्ध के दौरान एक फौजी की अपनी पत्नी से विदाई के समय के मार्मिक घटनाक्रम का चित्रण अपने गीत मेरी कमला प्यारी कमला... में किया। संगीता के मैं घास कटुलू तू पुला बांधीली व पंडो खेला पासो-खेला पासो... गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को नाचने को मजबूर कर दिया। अनिल बिष्ट ने लोक नृत्यों के साथ ही प्रसिद्ध जागर चैता की चैत्वाली गाकर युवाओं को नाचने को मजबूर किया। स्थानीय गायक मनोज रावत अंजुल की आधुनिक फैशन पर गीत की प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन उनियाल व गणेश खुगशाल गणि ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम व एसडीएम एसएस राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed