फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   नागरिक कल्याण मंच का जिला अस्पताल में प्रदर्शन, धरना

नागरिक कल्याण मंच का जिला अस्पताल में प्रदर्शन, धरना

Sat, 28 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नागरिक कल्याण मंच का जिला अस्पताल में प्रदर्शन, धरना
पौड़ी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी व अन्य पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं न होने से नाराज नागरिक कल्याण मंच ने शनिवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरनारत लोगों ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को आएदिन परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एकत्र हुए मंच से जुड़े लोगों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल में न फिजिशियन है और न ही स्वास्थ्य जांच संबंधी पर्याप्त सुविधाएं। दूरदराज से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को दवा भी नहीं मिल रही है। डॉक्टर अक्सर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। पूर्व सभासद धर्म सिंह रावत ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा न होने से मरीजों को दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाना पड़ रहा है। धरना देने वालों में बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी, प्रशांत नेगी, रघुवीर सिंह रावत, ललित मोहन कोठियाल, महावीर सिंह अणेथी, भगवान सिंह टम्टा, सुलोचना रावत, संगीता रावत, कुसुम चमोली, भाष्कर बहुगुणा, एसपी धस्माना, गिरीश बर्त्वाल, अनीता, पुष्पा थपलियाल, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक ने कहा परिसर में धरना-प्रदर्शन हो बंद
अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक रमेश सिंह राणा ने नागरिक कल्याण मंच के मुख्य संयोजक रघुवीर सिंह रावत और संयोजक केदार सिंह गुसांई को पत्र लिखकर कहा कि अस्पताल परिसर में धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित किया जाए। अस्पताल परिसर को ध्वनिरहित क्षेत्र माना जाता है। धरना, प्रदर्शन से अस्पताल की कार्य प्रणाली सुचारू रुप से नहीं चल रही है। इससे अस्पताल में शांति व्यवस्था भंग हो रही है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को लेकर उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया गया है। वहीं, नई डिजिटल एक्सरे मशीन भी लगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed