फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   %फसलों के साथ फल सब्जियां उगाकर बढ़ सकती है आय%

%फसलों के साथ फल सब्जियां उगाकर बढ़ सकती है आय%

Sat, 30 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
%फसलों के साथ फल सब्जियां उगाकर बढ़ सकती है आय%
पौड़ी। फसलों के साथ फल, सब्जियां और मसाले भी उगाकर पर्वतीय किसान अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं। कृषि और औद्यानिकी उत्पादों की एक साथ पैदावार होने से जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में उत्तराखंड के पर्वतीय कृषकों की आय दोगुना करने के लिए बागवानी तकनीकों का महत्व एवं रणनीति विषय पर आयोजित गोष्ठी में उद्यान विशेषज्ञों ने यह बात कही। संयुक्त निदेशक (उद्यान) डॉ. रतन कुमार ने कहा कि बागवानी को अपनाकर किसान सात गुना तक आय बढ़ा सकते हैं। मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे खेत, लागत में बढ़ोतरी, सिंचाई सुविधाओं की कमी, खेतों का ढालनुमा और मृदा उर्वरता में कमी जैसे कारणों से कृषि फसलों की उत्पादकता प्रभावित हो रही है। ऐसे में पर्वतीय कृषि को लाभकारी बनाने के लिए इसका औद्यानिकी में समावेश करना जरूरी है। गोष्ठी में जिले के 146 किसानों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में भरसार विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. बीपी नौटियाल, सहायक उद्यान अधिकारी पीएस रतूड़ी, कार्यक्रम समन्वयक अंशुमान सिंह, डॉ. होशियार ङ्क्षसह, रणबीर सिंह, टीका प्रसाद उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed