{"_id":"5b6881004f1c1ba23e8b5754","slug":"61533575424-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपत को ओडीएफ घोषित करने तुरंत हो शौचालयों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपत को ओडीएफ घोषित करने तुरंत हो शौचालयों का निर्माण
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व अन्य अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 संबंधी जानकारी दी। उन्होंने जनपद को पूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित करने के लिए संबंधित विभाग व संस्थाओं को शीघ्र शौचालयों को पूर्ण करने की बात कही।
संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला का सीडीओ दीप्ति सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें पूरे जनपद को सफाई के क्षेत्र में अव्वल लाना होगा ताकि जनपद को स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। सीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम एक से 31 अगस्त चलाया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई का निरीक्षण, शौचालयों का निर्माण, स्कूल, बाजार, आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छता का प्रत्यक्ष अवलोकन की ऑनलाइन व प्रत्यक्ष राय की जानकारियां एकत्रित की जाएंगी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख पौड़ी हरदयाल पटवाल, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी संतोषी रावत, ब्लॉक प्रमुख खिर्सू सुषमा नेगी, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, डीपीआरओ एमएम खान समेत विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व जिला पंचायत सदस्य, विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।