{"_id":"5b22a5564f1c1bf86e8b7fb1","slug":"61528997206-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीतम और मुकेश के जागरों की प्रस्तुति ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीतम और मुकेश के जागरों की प्रस्तुति ने बांधा समा
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। बेडगांव कल्जीखाल स्थित मां बालकुंवारी मंदिर में आयोजित जागरण में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं लोक गायक मुकेश कठैत की देव स्तुतियों पर भी श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
बेडगांव में आयोजित मां बालकुंवारी जागरण एवं भंडारे का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। इसके जरिये प्रवासियों को गांव आने एवं क्षेत्र के लोगों को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। लोक गायक मुकेश कठैत व लक्ष्मी बुढ़ाकोटी ने मां बाल कुंवारी की स्तुति से कार्यक्रमों की शुरूआत की। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने मां दुर्गा के 108 जाप, भूम्याल देवता, पंचनाम देवता, श्याम सुंदरी बाल कुंवारी, मेरी माता ज्वाल्पा, शिव जी कैलाश आदि जागर गाए। वहीं गायक मुकेश कठैत और मनीष लखेड़ा ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। समारोह में मां बाल कुंवारी की डोली यात्रा और शिव-पार्वती, कृष्ण राधा की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बारिश के बावजूद लोग पंडाल में डटे रहे। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद शर्मा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, मातवर सिंह रावत, शंकर देव पाटवाल, वीरेंद्र रावत, संदीप, प्रदीप, शोबत रावत, उत्तम रावत आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद रावत ने किया।