{"_id":"5a242e7e4f1c1b9e678bf79c","slug":"61512320638-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ: ठंडी हवाओं के बीच खेले गए मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ: ठंडी हवाओं के बीच खेले गए मैच
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। खेल महाकुंभ के चौथे दिन अंडर-19 में दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद स्पर्धाएं हुई। रविवार को चौथे दिन के खेलों का शुुुुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश डिमरी ने किया।
कंडोलिया मैदान में खेल महाकुंभ में चौथे दिन ऊंची कूद बालक वर्ग स्पर्धा में नैनीडांडा के विशाल नेगी पहले, रिखणीखाल के विनय रावत दूसरे व बीरोंखाल के शुभम तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में कोट के सावन प्रथम, रिखणीखाल के मोहित द्वितीय व द्वारीखाल के रोहित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिखणीखाल की पूजा, थलीसैंण की विमला व दुगड्डा की मोनिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रिखणीखाल के आशीष, पोखड़ा के देवेंद्र व खिर्सू के पंकज क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। 800 मीटर बालिका वर्ग में पाबौ की बीना प्रथम, नैनीडांडा की साक्षी द्वितीय व थलीसैंण की कविता तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर बालक वर्ग में पोखड़ा के शुभम, पौड़ी के आकाश व नैनीडांडा के अजीत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में रिखणीखाल की पूजा पहले, थलीसैंण की विमला दूसरे और पाबौ की ताजवंती तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में दुगड्डा के पल बहादुर, नैनीडांडा के अजीत रावत व द्वारीखाल के रोहित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में थलीसैंण की सुमन, पौड़ी की जानकी और एकेश्वर की सोनिया क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में नैनीडांडा व वीरोंखाल ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी के फाइनल आज (सोमवार को खेले जाएंगे। केसर सिंह असवाल, वीरेंद्र जदली, विनोद बिष्ट, राकेश कठैत, विनोद रावत व राकेश बलोदी निर्णायक की भूमिका में हैं।