फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   58 sub-inspectors became part of SSB

58 उप निरीक्षक बने एसएसबी का हिस्सा

Thu, 12 May 2022 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
58 sub-inspectors became part of SSB
एसएसबी सीटीसी श्रीनगर में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षु अधिकारी को स्टार पहनाते मुख्य अ? - फोटो : SHRINAGAR
केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी सीटीसी) में दीक्षांत समारोह के बाद 58 उप निरीक्षक (विभागीय भर्ती) बल का हिस्सा बन गए। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीटीसी के परेड ग्राउंड में 8वें उप निरीक्षक (विभागीय भर्ती) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसएसबी की अपर महानिदेशक (एडीजे) बी. राधिका ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इससे पूर्व राधिका ने शहीद स्मृति स्थल पर बल के शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। सीटीसी के द्वितीय कमान अधिकारी धीरज पठानिया ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय ध्वज व निशान के समक्ष संविधान को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में एसएसबी भारत-नेपाल के मध्य 1,751 किलोमीटर और भारत-भूटान के मध्य 699 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सरहदों की सुरक्षा का दायित्व को संभाले हुए हैं। मित्र राष्ट्र नेपाल और भूटान के साथ हमारे देश की सीमा खुली है। सीटीसी के डीआईजी (उप महानिरीक्षक) सृष्टिराज गुप्ता ने बताया कि 58 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को 24 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के दौरान कमांडर स्तर पर पहुंचाने के लिए पूरा प्रशिक्षित किया गया है। 1 जून 2017 से श्रीनगर में सीटीसी में अब तक कुल 71 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न करवाए गए हैं। इन प्रशिक्षणों में 4,672 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रशिक्षु एसआई को मिला सम्मान
ओवर ऑल बेस्ट व आंतरिक प्रशिक्षण- अंकित कुमार (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)।
बेस्ट वाह्य प्रशिक्षण- ललित कुमार (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश)।
बेस्ट ड्रिल व टर्नआउट और सर्वोत्तम प्रशिक्षु (खेल एवं शारीरिक दक्षता)- अक्षय सिवाच (मेरठ, उत्तर प्रदेश)।
बेस्ट फायरर- कोली राहुल सुभाष (जलगांव, महाराष्ट्र)।
बैंड की धुनों ने भरा रोमांच
दीक्षांत समारोह में सीटीसी बैंड दस्ते ने हम है सशस्त्र सीमा बल और कदम कदम बढ़ाए जा की धुनों का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को रोमांचित कर दिया। अश्व दल की ओर से प्रदर्शित बाधा दौड़ और सलामी के हैरतअंगेज कारनामे आकर्षण का केंद्र रहे।

सबसे अधिक एसआई यूपी से
नव प्रशिक्षित जूनियर कमीशंड अधिकारियों में से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश से 28, राजस्थान से 14, बिहार व हरियाणा से 5-5, महाराष्ट्र व हिमाचल प्रदेश से 2-2, उत्तराखंड व पश्चिमी बंगाल 1-1 जवान विभागीय भर्ती के माध्यम से बल में एसआई नियुक्त हुए हैं। बैच में 4 स्नातकोत्तर और 54 स्नातक डिग्रीधारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed