फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   57 lakhs released to Jal Sansthan for laying pipeline

पाइप लाइन बिछाने के लिए जल संस्थान को जारी किए 57 लाख

Tue, 22 Jun 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
57 lakhs released to Jal Sansthan for laying pipeline
लंबे समय से पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में जल्द ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए जल संस्थान को 57 लाख से अधिक की धनराशि जारी कर दी है। वहीं नगर के सार्वजनिक शौचालयों में समुचित व्यवस्था के लिए भी जल संस्थान को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि जल संस्थान के नागराजा टैंक से पौड़ी गांव, तिमली, श्रीनगर रोड, लोअर बाजार, चोपड़ा क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। हनुमान मंदिर स्थित टैंक से छात्रावास मोहल्ला, एमआईसी मोहल्ला, अपर चोपड़ा व प्रेमनगर में पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाती है, लेकिन इन क्षेत्रों में लंबे समय से पाइप लाइन में दिक्कतों के कारण जलापूर्ति प्रभावित होती रहती थी। अब पालिका प्रशासन ने जल संस्थान को इन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए 57 लाख 4 हजार की धनराशि जारी कर दी है। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने कहा कि शहर के सार्वजनिक शौचालयों में 15 लाख समुचित व्यवस्था बनाई जाएगी, जिसके लिए जल संस्थान को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed