{"_id":"5cd6fd00bdec22075d2394eb","slug":"51557593344-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए आंदोलित छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए आंदोलित छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के आंदोलित छात्र अब विवि प्रशासन के खिलाफ और मुखर हो गए हैं। छात्रों ने विवि प्रशासन पर नियुक्तियों व खरीद फरोख्त में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति, एमएचआरडी व पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है। छात्रों ने कुलसचिव पद पर हुई नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं।
शनिवार को संयुक्त छात्र परिषद के छात्रों ने एसडीएम श्रीनगर के माध्यम से राष्ट्रपति एवं एमएचआरडी को गढ़वाल विवि में हुई अनियमितताओं के संबंध में शिकायती पत्र भेजा। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कुलसचिव पद पर नियमों को ताक में रखकर नियुक्ति की गई है। विवि से संबद्ध पैरामेडिकल संस्थानों में बिना स्वीकृति के पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों को संचालित कराने का आरोप विवि के संबद्धता विभाग पर लगाया। छात्रों ने कहा कि विवि में संबद्धता के नाम पर करोड़ों की हेरफेर की गई है। संयुक्त छात्र परिषद व बिड़ला परिसर छात्र संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित उछोली, सचिव रामप्रकाश, सुधीर जोशी, अमित प्रदाली, देवकांत देवराड़ी, अतुल सती, संदीप राणा, मंजीत रावत, अजय पुंडीर, मीना रावत ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार शाम को संयुक्त छात्र परिषद ने एसएसपी पौड़ी दिलीप कुंवर से मिलकर विवि में हुई अनियमितताओं की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं छात्रों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा।
एक दिन के लिए मिला कार्यभार, कर्मचारियों ने बनाया नायक
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के एक अधिकारी का पोस्टर सोशल मीडिया में छाया हुआ है। पोस्टर में विवि के कुछ कर्मचारियों ने अपने एक अधिकारी को नायक फिल्म का हीरो बनाया है। असल में शुक्रवार को विवि में अधिकारियों के मौजूद न होने पर काफी जूनियर होने के बावजूद भी उक्त अधिकारी को एक दिन के लिए विवि के कुलसचिव पद का कार्यभार दिया गया है। उक्त अधिकारी अपनी प्रशासनिक क्षमता के लिए विवि में काफी प्रचलित हैं। उक्त पोस्टर सोशल मीडिया में खूब घूम रहा है।