{"_id":"5cbc9b3dbdec2262650b1ffc","slug":"51555864381-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे ने बांधा समां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘गूंज’ रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया है। कार्यक्रम के आखिरी दिन मैकेनिकल के छात्र द्वारा टीएसआर वाहन बनाए जाने और पूर्व छात्र व संगीतकार की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। सिविकस टीम की बेटी के प्रति पिता का प्यार लघु फिल्म ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
रविवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में ‘गूंज’ की शुरुआत छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों से हुआ। इसके बाद मेकैनिकल विभाग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र करण कुकरेती ने एक वीडियो के माध्यम से टीएसआर वाहन को बनाए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में चैत की चैत्वाली गीत के संगीतकार व पूर्व छात्र गुंजन डंगवाल, थर्ड बटन स्टूडियो के डायरेक्टर राहुल रावत की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरके। ‘गूंज’ में स्वनिर्मित लघु फिल्म को पर्दे पर प्रदर्शित किया गया। इसमें अपोलो ने आहट, रैंप ने फोर्थ चैप्टर, एक्रिस ने उड़ान फिल्म प्रदर्शित की। टीम सिविकस ने बेटी का पिता के प्रति प्यार फिल्म को देखकर दर्शक भावुक हो गए। फिल्म अमित राणा, सूर्या भंडारी व शुभम सिंह बिष्ट ने तैयार की। फिल्म में बेटी का किरदार प्रिया रावत और पिता का किरदार सूर्या भंडारी ने निभाया। युगल गायिकी में अपोलो ने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, रैंप ने ये रातें ये मौसम नदी किनारा, सॉफ्टवारियर ने सावन का महीना, एक्रिस ने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, सिविकस ने जब कोई बात बिगड़ जाए, की प्रस्तुति दी। फूटलूज प्रतियोगिता में अपोलो ने श्री गणेशा देवो, रैंप ने टिप टिप बरसा पानी, सॉफ्टवारियर ने डिस्पेसिटो, एक्रिस ने जाने नहीं देंगे तुझे, सिविकस ने रिंकिया के पापा गीत की शानदार प्रस्तुति दी। माइम में अपोलो ने गंगा प्रदूषण, रैंप ने राजनीति, सॉफ्टवारियर ने विश्व में भारत का अदृश्य योगदान, एक्रिस ने उत्तराखंड त्रासदी, सिविकस ने संवर्धन विविधता पर शानदार अभिनय से सराहना पाई। रैंप वॉक में अपोलो ने महाभारत, रैंप ने कृष्णलीला, एक्रिस ने नाट्य शास्त्र, सिविकस ने मैजिकल नंबर, सॉफ्टवारियर ने बॉलीवुड पात्र की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शशांक, सुजल, भावना, ईस्मैनी, सोनिया बिष्ट, नमन रस्तोगी, तारीक अजीम तन्हा ने किया। वीएम ठक्कर, एमके अग्रवाल, ओएल देवी, प्रीति सेमवाल, प्रियंका धस्माना निर्णायक रहे। इस अवसर पर निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान, कुल सचिव डा. एचएस भदौरिया, डा. आशीष नेगी, डा. किरीट सेमवाल आदि मौजूद थे।