{"_id":"5b3bae034f1c1b98468b46a1","slug":"51530637827-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक और मंत्री नैतिकता के आधार पद दे इस्तीफा: पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक और मंत्री नैतिकता के आधार पद दे इस्तीफा: पंवार
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। धुमाकोट बस हादसे के दौरान आपदा प्रबंधन तंत्र पुरी तरह विफल साबित रहा है। इस मामले में कमिश्नर को हटाकर कुछ नहीं होगा। नैतिकता के आधार पर क्षेत्रीय विधायक और संबंधित मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। यह कहना है उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार का। वह मंगलवार को पौड़ी में उक्रांद की गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ रथ यात्रा के दौरान बोले रहे थे।
पौड़ी में रथ यात्रा के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि आंदोलनकारियों की शहादत से राज्य का गठन हुआ है। शहीदों ने राज्य के विकास का सपना देखा था। आंदोलनकारियों का मानना था कि अलग राज्य बनने से प्रदेश का विकास होगा और पलायन रुकेगा, लेकिन इन 18 वर्षों में पलायन रुकने के बजाय बढ़ा है। गांव खंडहर में तब्दील हो रहे हैं और तीन हजार सरकारी स्कूूूलों में ताले लग चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, जबकि सरकार की ओर से घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सरकार कहा कि युवाओं को नशा नहीं रोजगार दें। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल, लैंसडौन व कोटद्वार आदि क्षेत्रों में जाएगी। इस दौरान लोगों को उक्रांद से जोड़े जाने के साथ ही जनता को सरकार की विफलताओं से अवगत कराया जाएगा। रथ यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल, महेंद्र सिंह रावत, पंकज रावत, गौरव सागर व नितिन बिष्ट आदि शामिल रहे।