{"_id":"5b26960e4f1c1bc5628b5920","slug":"51529255438-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कंडोलिया मंदिर में देव दर्शन को रिकार्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कंडोलिया मंदिर में देव दर्शन को रिकार्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। भूम्याल देव श्री कंडोलिया देवता के तीन दिवसीय वार्षिक पूजन के अंतिम दिन बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शनों के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के आस पास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को लेकर पुलिस के भी पसीने छूट गए।
15 जून से शुरू हुए वार्षिक पूजन एवं भंडारे के अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर में सुबह पांच बजे देव आरती हुई। साढ़े सात बजे देव स्नान, शृंगार व आरती, आठ बजे भूमि पूजन, यज्ञ अनुष्ठान एवं इसके बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर में श्री कंडोलिया देवता के दर्शन के लिए लोगों को लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर से सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर के पास कंडोलिया मैदान में मेला भी लगा, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।