{"_id":"5a412e844f1c1bf61b8b505f","slug":"51514221188-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसगलीखाल में मकरैंण मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसगलीखाल में मकरैंण मेले की तैयारियां शुरू
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
घुसगलीखाल में मकरैंण मेले की तैयारियां शुरू
समिति की बैठक में मेला भव्य रूप से मनाने पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी।
घुसगलीखाल में होने वाले मकरैंण मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर सोमवार को मेला समिति के अध्यक्ष मकान सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेले को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में गगवाडस्यूं, बनेलस्यूं और मनारस्यूं पट्टी के लोगों ने हिस्सा लिया।
समिति के संयोजक अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल और सचिव कमल रावत ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के तहत आठ जनवरी से क्रिकेट, वालीबाल, रस्साकशी प्रतियोगिता शुरू होगी। 13 और 14 जनवरी को ढोल सागर, सामान्य ज्ञान, थड्या-चौफला और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कैलाश सुंद्रियाल, नेत्र सिंह बिष्ट, प्रकाश, संजय पटवाल, विलेश्वर पटवाल, अजय डोभाल, सुदामा रावत, विक्रम रावत, रघुवीर सिंह, शोभी दास, कृष्ण कुमार व मयंक सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।