फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   50 women honored with environmental protection and village development

पर्यावरण संरक्षण व गांव के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली 50 महिलाएं सम्मानित

Fri, 12 Jul 2019 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
50 women honored with environmental protection and village development
देवप्रयाग। खंड विकास अधिकारी देवप्रयाग ने पर्यावरण के क्षेत्र में अहम कार्य करने वाली 50 महिलाओं व पांच बुजुर्गों को सम्मानित किया। कहा कि महिलाओं ने पूरे जिले में सर्वाधिक पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जबकि जान जोखिम में डालकर जंगलों को आग से बचाया है।
विज्ञापन

विकासखंड देवप्रयाग के ग्राम पंचायत क्वीली राजीव गांधी सेवाकेंद्र सिलौड़ में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता ने मछयारी, क्वीली व सिलौड़ की 50 महिलाओं व पांच बुजुर्गों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाओं की ओर से जिले में सबसे अधिक पौधों का रोपण किया गया है। जबकि महिलाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर वनों को आग से बचाया है। महिलाओं का यह योगदान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा योगदान है। गुप्ता ने क्षेत्र में अधिक मात्रा में दलहन की खेती को देख प्रोसेसिंग से विभिन्न उत्पाद तैयार करने को भी कहा है। कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान राजेश्वर बडोनी नेे कहा कि ग्राम पंचायत क्वीली को महिलाओं व बुजुर्गों ने नई पहचान दी है। पलायन कर चुके कई परिवारों ने अपने जर्जर भवनों का निर्माण कर फिर से गांव आना जाना शुरू कर लिया है। इस मौके पर संपती देवी, पत्ती देवी, सतेश्वरी देवी, भगवानी देवी, गुड्डी देवी, दुर्गीदेवी, सुमति, लक्ष्मी बुजुर्ग प्रेम सिंह गोरखा, रामेश्वर बडोनी, इंद्रदत्त पालीवाल, काशीराम बडोनी, सूरतसिंह , विमल आदि सहित 55 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीपीओ अनुज बहुगुणा, मनमोहन भट्ट, सुनील शर्मा, विनोद भट्ट, संजय जयाड़ा, रजनी बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed