फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बैराज से लक्ष्मणझूला तक सड़क में गड्ढ़ो से छह घंटे रहा जाम: डीएम

बैराज से लक्ष्मणझूला तक सड़क में गड्ढ़ो से छह घंटे रहा जाम: डीएम

Mon, 18 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बैराज से लक्ष्मणझूला तक सड़क में गड्ढ़ो से छह घंटे रहा जाम: डीएम

विज्ञापन
पौड़ी। विकास भवन सभागार में आयोजित आपदा एवं इससे जुड़े विभागों की बैठक में डीएम ने सड़कों पर बने गड्ढों पर नाराजगी जताई। डीएम सुशील कुमार ने कहा कि बैराज से लक्ष्मणझूला तक सड़क पर बने गड्ढों से यहां रविवार को छह घंटे जाम लगा रहा। इससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक से अनुपस्थित रहे छह अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

डीएम सुशील कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों से कहा कि आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहें। आपदा से संबंधित यंत्रों एवं मैन पावर को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने बरसात को देखते हुए लोनिवि को अति संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीन तैयार रखने को कहा। कहा कि जेसीबी चालक, एई, प्रभारी अधिकारी एवं आपदा दल का मोबाइल नंबर जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। डीएम ने बैठक में राशन की शत प्रतिशत दुकानों के सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने सतपुली सड़क पर हुए हादसे की आरटीओ से जानकारी भी ली। डीएम ने कहा कि वाहनों की फिटनेस एवं वाहन चालकों की जांच की जाए, जबकि तेज गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित सहायक नगर आयुक्त कोटद्वार, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका दुगड्डा के ईओ, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी, पीएमजीएसवाई श्रीनगर के अधिशासी अभियंता के वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने पौधरोपण से संबंधित कार्यों की भी बैठक ली। बैठक में एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी, एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम कोटद्वार, एसडीएम लैसडौंन, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसएस शर्मा, एआरटीओ द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed