फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   32 girl students of ANM Training Center Khirsu infected

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर खिर्सू की 32 छात्राएं संक्रमित

Mon, 24 Jan 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
32 girl students of ANM Training Center Khirsu infected
श्रीनगर में महिला का कोरोना सैंपल लेती मेडिकल टीम - फोटो : SHRINAGAR
विकास खंड मुख्यालय में स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल गया है। यहां 32 छात्राएं पॉजिटिव आई हैं। संक्रमित छात्राओं को आइसोलेट कर दिया गया है। इधर, मेडिकल कॉलेज/बेस अस्पताल श्रीनगर में भी सोमवार को सात डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए। बेस अस्पताल में भी प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर खिर्सू के छात्रावास में वर्तमान में 60 छात्राएं निवासरत हैं। दिसंबर अंत में संस्थान में एक सप्ताह का अवकाश हुआ था। जनवरी में संस्थान मेें लौटने पर छात्राओं की कोविड जांच की गई। तब कुछ छात्राएं पॉजिटिव निकली थीं, जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया था। लेकिन संक्रमण नहीं रुका। इसके बाद 20 जनवरी को तीन छात्राएं पॉजिटिव आई। इसे देखते हुए संस्थान में कोविड जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। इसमें 32 छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष गुर्साइं ने बताया कि छात्रावास में वर्तमान में 60 छात्राएं रह रही हैं।
विज्ञापन

इधर, कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बेस अस्पताल मेें रविवार को आरटीपीसीआर जांच देने वाले सैंपल देने वाले 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें बेस अस्पताल के सात डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं सोमवार को बेस अस्पताल की फ्लू ओपीडी में 14 रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में सोमवार सुबह स्थानीय बुजुर्ग की मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृत्यु की वजह कोरोना संक्रमण बताया है। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि 22 जनवरी की अपराह्न श्रीनगर शहर क्षेत्र के 87 वर्षीय बुजुर्ग को उप जिला अस्पताल श्रीनगर से रेफर होने के बाद बेस अस्पताल लाया गया। रेपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकलने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत और कफ की शिकायत थी। 24 जनवरी की सुबह साढ़े 10 बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed