फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   प्रोन्नत वेतनमान के लिए 12 से 25 फरवरी तक लगेंगी कमेटियां

प्रोन्नत वेतनमान के लिए 12 से 25 फरवरी तक लगेंगी कमेटियां

Wed, 30 Jan 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
प्रोन्नत वेतनमान के लिए 12 से 25 फरवरी तक लगेंगी कमेटियां

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्रोन्नत वेतनमान के लिए 61 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची जारी की है। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों व डींस को मेल कर 12 फरवरी से 25 फरवरी तक विभागों में बने रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रोन्नत वेतनमान के लिए कमेटियां लगाई जाएंगी।

गढ़वाल विवि के शिक्षक लंबे समय से प्रोन्नत वेतनमान लगाए जाने की मांग कर रहे थे। अब शिक्षकों की यह मांग पूरी हुई है। विवि प्रशासन ने 61 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची जारी की है, जिनको स्टेज वन व स्टेज टू (6 हजार से 7 हजार तथा 7 हजार से 8 हजार) का वेतनमान दिया जाना है। विवि के संयुक्त कुलसचिव डा. एके मोहंती ने सभी विभागाध्यक्षों व डींस को इस संबंध में मेल भेजी है। मेल में कहा गया है कि 12 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रोन्नत वेतनमान के लिए कमेटियां लगाई जाएंगी। इसके लिए 27 विभागों के 61 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है। विवि प्रशासन ने कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी पात्र होने के बावजूद सूची में शामिल नहीं है तो वह अपने एपीआई (एकेडमिक प्रोग्रेस इंडेक्स) प्रशासन में जमा करा दें। एपीआई का मूल्यांकन करने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को प्रोन्नत वेतनमान दे दिया जाएगा। मेल में सभी विभागाध्यक्षों, डींस व अभ्यर्थियों को 12 फरवरी से 25 फरवरी तक विभागों में बने रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed