फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   परिजन युवक की हत्या और पुलिस बता रही

परिजन युवक की हत्या और पुलिस बता रही

Mon, 08 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
परिजन युवक की हत्या और पुलिस बता रही
पौड़ी। नौगांव तहसील चाकीसैंण निवासी एक युवक के जंगल में मिले शव के मामले में परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय दिनेश की हत्या कर दी गई, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी का कहना है कि युवक चार दिन से किसी बात को लेकर परेशान था, जिससे उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

चाकीसैंण तहसील के नौगांव निवासी दिनेश सिंह का चार सितंबर 2018 को जंगल में शव मिला था। मृतक दिनेश सिंह के पिता गोविंद सिंह रावत ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि मामले की जांच की जाए। उन्होंने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा कि उनके पुत्र का शव जंगल में दुपट्टे के साथ पेड़ पर लटका था। उन्हें पूरी आशंका है कि उनके पुत्र की किसी ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी का कहना है कि इस मामले में उनकी मृतक युवक के परिजनों से बात हो चुकी है। उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। एसएसपी ने कहा कि युवक की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने आत् हत्या की है। उधर, इस प्रकरण में मृतक दिनेश सिंह के परिजनों की ओर से अदालत में 156/3 में प्रार्थना पत्र दिया गया है। अधिवक्ता जयदर्शन बिष्ट ने कहा कि अदालत ने पुलिस से 11 अक्तूबर को मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed